फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के विरोध में थानों का घेराव करेंगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को डाकबंगला में आयोजित की गई, जिसमें पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि सिकंदरपुर और खेजुरी थाने में व्याप्त भ्रष्टाचार, सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न और गरीबों के साथ हो रहे अन्याय किया जा रहा है। इसके विरोध में 20 और 25 अक्टूबर के बीच दोनों थानों का घेराव किया जायेगा। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे निजीकरण का समाजवादी पार्टी विरोध करती है। इसके पश्चात जमुई गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य अनन्त मिश्रा के बड़े भाई इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया गया एवं दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। बैठक को जमाल आलम, डॉ0मदन राय, मुनीलाल यादव, शिव जी त्यागी, सुरेंद्र राय, प्रेम प्रकाश राय, रवि यादव, बबलू सिंह, हृदय यादव, हरिंदर पासवान, मल्लू यादव, जितेंद्र शर्मा, वीर बहादुर वर्मा, गुरु लाल राजभर, राहुल राय, चंद्रमा यादव, अश्वनी सिंह, हीरामन यादव, कामेश्वर राय, दिग्विजय सिंह, देव नारायण यादव, हरिनारायण यादव आदि रहें। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राम जी यादव व संचालन वीर बहादुर वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें