फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी पार्टी के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते सदस्यों का शनिवार को पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा से जुड़े लगभग 20 जिला पंचायत सदस्य और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सब जिले के सबसे बड़े सदन के सदस्य के रूप में चुने गए हैं। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया। मौके पर सुभाष यादव, लक्षमण गुप्ता, संजय उपाध्याय, रामजी गुप्ता, रामेश्वर पासवान, राजन कनौजिया, जयप्रकाश यादव मुन्ना, रविंद्रनाथ यादव, राकेश यादव, विकेश सिंह, परवेज रोशन, अनिल राय, उदय सिंह आदि रहे। संचालन सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें