फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच निरीक्षक और दो उपनिरीक्षक हुए इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने मंगलवार को पंचायत चुनाव से पहले सात थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें पांच निरीक्षक और दो उप निरीक्षक शामिल है। एसपी ने सहतवार के प्रभारी निरीक्षक राजित राम यादव को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल और नगरा थाना के थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय को पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया है। फेफना के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र को बैरिया, प्रभारी निरीक्षक बैरिया संजय त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक फेफना का चार्ज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ गगन राज सिंह को सुखपुरा थाने की कमान सौंपी गई है। जबकि प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा वीरेंद्र कुमार यादव को सहतवार थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने दोकटी थाना क्षेत्र की लालगंज चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाठक को नगरा का थानाध्यक्ष बनाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें