फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सपा सांसद और विधायक ने उमाशंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
खनवर गांव ​स्थित उमाशंकर सिंह के आवास पर उनके चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करते सपा सांसद
विज्ञापन
इंदरपुर। रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने खनवर पहुंचकर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय, फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव और ओमप्रकाश पांडेय खनवर स्थित उमाशंकर सिंह के आवास पहुंचे। इसके बाद नेताओं ने दिवंगत विधायक के पुत्र प्रिंस युकेश सिंह और वयोवृद्ध पिता घुरहू सिंह से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सपा सांसद सनातन पांडेय ने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया। विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि उमाशंकर सिंह राजनीति से ऊपर उठकर सभी के सुख-दुख में शामिल होने वाले नेता थे। उनका निधन न सिर्फ रसड़ा, बल्कि पूरे बलिया के लिए बड़ी क्षति है। ओमप्रकाश पांडेय ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी हर कदम पर परिवार के साथ खड़ी रहेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें