फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सदन में सपा विधायक ने सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी ने बुधवार को चल रहे विधानसभा सत्र में जनपद के मुद्दों को नियम 51 के अंतर्गत उठाया। कानून व्यवस्था पर कहा कि विधानसभा सिकंदरपुर में एक हफ्ते में दो दोहरी हत्याएं हुई हैं। दोनों हत्याएं शाम साढ़े सात बजे हुई। थाना खेजुरी के बहेरी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस का दावा करती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में चार डाक्टरों का तबादला एक साथ कर दिया गया। संविदा डाक्टरों के सहारे अस्पताल चल रहा है। जबकि यहां प्रति दिन हजारों मरीज आते हैं। खरीद-दरौली के मध्य घाघरा नदी पर बनने वाला पक्का पुल का निर्माण धनाभाव के कारण 2016 से कच्छप गति से आगे बढ़ रहा है। जननायक चंद्रशेखर स्पोर्ट्स कॉलेज पैसे के अभाव में बंद पड़ा है। गांव की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई है। धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें