नवानगर। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ के शनिवार की दोपहर अचानक सिकंदरपुर थाने पहुंचने से थाना के स्टाफों में खलबली मच गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सीधे समाधान दिवस सभागार में जाकर बैठ गए। जहां कुछ समय के प्रवास के दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों को मंगाकर उनका अवलोकन किया। इसके साथ ही अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, एसएचओ बालमुकुन्द मिश्र, चौकी प्रभारी अमरजीत यादव, एसआई श्रीकृष्ण यादव, चंद्रशेखर व जयप्रकाश राम आदि मौजूद रहे।