तीन माह तक मामला ठंडा होने के बाद करन मूर्तियां बेचने के चक्कर में लग गया। इसकी भनक पुलिस को लगी तो उसने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर खेत और बगीचे में छिपाकर रखी एक बड़ी राधे रानी व सात छोटी मूर्तियों के साथ ही गहने को बरामद किया।
शुक्रवार को एसपी राज करन नय्यर ने प्रेसवार्ता में चोरी का खुलासा करने वाले थाना प्रभारी रोहन राकेश व उनकी टीम को शाबाशी दी। पुलिस ने करन को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।