फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ प्रकरण में एसओजी टीम पहुंची आरोपियों के घर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। ईओ मणि मंजरी राय की मौत के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी की टीम ने एक बार फिर सक्रिय हो गई है। सोमवार को मुख्य आरोपी चेयरमैन भीम गुप्ता व कम्प्यूटर आपरेटर के परिजनों को थाने पर बुलाकर आरोपियों को जल्द हाजिर कराने के लिए एसओजी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी। चर्चित इओ मणि मंजरी राय केस में चर्चा है कि रविवार की शाम पहुंची एसओजी की टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। वहीं सोमवार को मनियर थाने के सहयोग से मुख्य आरोपी चेयरमैन भीम गुप्ता के भाई अर्जुन व अमित कुमार उर्फ बालि तथा आरोपी कम्प्यूटर आपरेटर अखिलेश के भाई महेश को थाने पर बुलाकर आरोपियों के बारे में जानकारी ली और चेतावनी दी कि आरोपी को तत्काल हाजिर होने के लिए कहें। ज्ञात हो कि विगत छह जुलाई को नगर पंचायत मनियर की ईओ रही मणि मंजरी राय ने बलिया कोतवाली स्थित आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने आवास में सुसाइड नोट लिखकर पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के भाई विजयानन्द राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता, ईओ सिकंदरपुर संजय राव, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर अखिलेश व चालक चन्दन कुमार को आरोपी बनाया था। जिसमें ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य आरोपी लगभग दो माह से पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें