बेल्थरारोड। जिला प्रशासन के निर्देश पर रोस्टर के अनुसार दुकानें खुल रही हैं लेकिन लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। रविवार को बंदी के बावजूद बाजार में रोस्टर की अनदेखी करते हुए कई दुकानदार अपनी दुकान खोले रहे। इस दौरान दुकानदारों और ग्राहकों द्वारा मॉस्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि के बावजूद लोगों के दिल और दिमाग में महामारी का खौफ लगभग खत्म हो गया है। इसके अलावा रोस्टर के विपरीत भी दुकानें खुल रही हैं। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों और तीमारदारों द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। जबकि क्षेत्र के सेमरी और मोहम्मदपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।