बलिया। अनलाक-1 के दौरान नगर में दुकानें खुल गई हैं। लेकिन दुकानों पर कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। यहीं नहीं नगर के स्टेशन मालगोदाम रोड स्थित एक इलेक्ट्रानिक मार्केट में बिना मॉस्क के लोग सोशल डिस्टेंसिंग का धज्जियां उड़ाते हुए खरीदारी करते नजर आए। वहीं नगर के गुदरी बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए दुकान पर बैठकर मिठाई खा रहे थे। जबकि जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को दुकानदारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया था। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश में कहा गया था कि दुकान खोलने का जो समय सुबह सात बजे से छह बजे तक था वह बढ़ाकर सुबह नौ से नौ बजे रात तक कर दिया था। साथ ही दुकानदारों के लिए मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दुकानदारी करने का आदेश दिया था। लेकिन जैसे ही दुकान खुली लोगों के अंदर से कोरोना संक्रमण का भय नहीं दिखा लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग के ही नगर के एक शापिंग मॉल में खरीदारी करते नजर आए।