फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमातियों का करें सामाजिक बहिष्कारः आनंद स्वरूप शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो बलिया। संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने प्रयागराज में तबलीगी जमात के लोगों द्वारा 30 वर्षीय युवक की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने जमात के लोगों को कोरोना बम की संज्ञा देते हुए इनका सामाजिक बहिष्कार करने व इनसे सजग रहने की अपील की है। राज्य मंत्री ने कहा है कि ये मानवता के दुश्मन हैं और इनके खिलाफ खड़े होने की आवश्यकता है। प्रयागराज के युवक लोटन निषाद के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की प्रशंसा करते हुए अपने नीजी फंड से भी एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। राज्य मंत्री ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से लोटन निषाद के परिजनों से बातचीत की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही बीडीओ को निर्देश दिया कि लोटन निषाद की पत्नी को तत्काल विधवा पेंशन, राशन कार्ड व प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें