फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्थायी लोक अदालत की सदस्य बनीं स्नेहलता

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थायी लोक अदालत मऊ की सदस्य के रूप में स्नेहलता त्रिपाठी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव और स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष हीरा लाल ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। स्नेहलता त्रिपाठी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर उन्होंने समाज सुधार और जनकल्याण की दिशा में कई सार्थक प्रयास किए हैं। हीरा लाल ने बताया कि स्थायी लोक अदालत का उद्देश्य आमजन को जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का सुलभ और त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। इसके तहत विद्युत, डाक, दूरसंचार, परिवहन, रेलवे, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों जैसी जनोपयोगी सेवाओं में कमी से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाता है। इस व्यवस्था के माध्यम से लोगों को विवादों के समाधान के लिए सरल और प्रभावी मंच उपलब्ध होता है। इस दौरान न्यायाधीश निरंजन पांडेय, एडीजे दीप नारायण तिवारी, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अरुणांजली सिंह, स्तुति सोनकर विकास सिंह निकुंभ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें