फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में नहाते वक्त डूबी बालिका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। शुक्रवार की शाम करीब 4.30 बजे क्षेत्र के ग्राम सभा बिनहां के गिरी के मठिया पुरवा में गड्ढे में नहाने गयी एक दस वर्षीय लड़की की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि ग्राम सभा बिनहां के (गिरी के मठिया ) पुरवा निवासी संतोष गिरी की दस वर्षीय लड़की सोनी घर से कुछ दूरी पर बच्चों के साथ गड्ढे में नहा रही थी। इसीबीच वह गहरे पानी में चली गई और वह डूब गयी। लड़की को डूबते देख बच्चे चिल्लाने लगे। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और गड्ढे से लड़की को बाहर निकाला। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की डूबकर मरने की खबर सुनते ही परिजनों का रोते-रोते बुराहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें