फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 49 स्वास्थ्य केंद्रों पर पर बनेगा छह से 20 बेडयुक्त भवन

Thu, 02 Mar 2023 11:20 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए जिला अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। शासन ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों को को हाईटेक कर रही है। वहां मरीज को भर्ती करने से लगाय अन्य संसाधन मुहैया करा रही है। जिले के सभी ब्लाकों के 49 स्वास्थ्य केंद्रों पर छह से 20 बेड की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अतिरिक्त भवन का निर्माण होगा, जिसमें मरीज को भर्ती के सभी संसाधन मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

शासन अतिरिक्त भवन निर्माण पर करीब तीन करोड़ से ऊपर खर्च करेंगा। ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्र पर बेड होने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। तबीयत खराब होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्यकर्मी प्राथमिक उपचार के लिए मरीज को भर्ती कर इलाज कर सकेगें। पहले स्वास्थ्य केन्द्रों पर बेड के अभाव में थोड़ी सी भी तबीयत खराब होने पर मरीज को तत्काल जिला अस्पताल को रेफर कर देते थे। अब समय रहते मरीजा का इलाज शुरू होने से मरीजों की मृत्यु दर में कमी आएगी। जनपद के 17 विकास खंड के 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 20 बेड का भवन, 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर छह बेड, 24 न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर छह बेड के भवन का निर्माण होगा। आगे सभी बेडों को आक्सीजन पाइप लाइन से भी जोड़ा जाएगा। कुछ केन्द्रों पर भवन बन कर तैयार भी हो गए है। जहां मरीजों को भर्ती करने की सुविधा मिलेगी।

जिले के सीएचसी पीएचसी व न्यू पीएचसी पर पर बेडयुक्त भवन का निर्माण होने वाला है। करीब 15 स्वास्थ्य केन्द्रों पर बन चुका है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। - डा. विजय यादव, नोडल निर्माण स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें