अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच द्वारा पांच नवंबर को आयोजित होने वाले हरिशंकर राय स्मृति विशाल गड़हा महोत्सव के पोस्टर का अनावरण मंच के भरौली स्थित कार्यालय पर किया गया। पोस्टर का अनावरण बुधवार की दोपहर अभिनेता व गायक गोपाल राय द्वारा किया गया।
गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चन्द्र मणि राय ने बताया कि मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पांच नवंबर की शाम पांच बजे से होंगे। इसमें मुख्य रूप से रविकिशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, भरत शर्मा व्यास, गोलू राजा, मोहन राठौर, आलोक कुमार, प्रवेश लाल यादव, मनोहर सिंह, प्रणव सिंह कान्हा, अमित रंजन, विजय चौहान अपना जलवा बिखेरेंगे। इसके अलावा शिल्पी राज, आर्य नन्दिनी, अलका सिंह पहाड़िया, अनुपमा यादव, राधा श्रीवास्तव, डिम्पल सिंह व अनुभा राय भी अपनी स्वर कला की प्रस्तुति करेंगी। अभिनेत्री आम्रपाली दूबे, नीलम गिरी, रीतू सिंह व डिंपल सिंह भी मंच पर अपना रंग दिखाएंगी।
इस मौके पर बृजेन्द्र राय, चन्द्रमणि राय, रमेश यादव, सुशील राय, रियाजुद्दीन राजू, हरेराम राय, कुंदन राय, कृष्णा पांडेय, कार्तिक राय आदि रहे।