आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सिकंदरपुर तहसील ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। माह नवंबर में प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर तहसील ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आगे भी इसी रणनीति एवं निपुणता के साथ जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण की अपेक्षा की है।
एसडीएम सिकंदरपुर रवि कुमार ने बताया की जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित कर्मचारियों को समयबद्ध निस्तारण के लिए बार बार आगाह कराया गया। जिसके परिणाम स्वरूप आईजीआरएस प्रार्थना पत्र निस्तारण में शत प्रतिशत अंक मिला है।
एक नजर इधर भी
मुख्यमंत्री संदर्भ की शिकायतों की संख्या - 24
ऑनलाइन संदर्भ की शिकायतें - 61
उप जिलाधिकारी संदर्भ की शिकायतें - 34
पीजी पोर्टल पर प्राप्त कुल शिकायतें - 5
तहसील दिवस पर मिली कुल शिकायतें - 47
माह नवंबर में कुल प्राप्त शिकायतें - 171
मुख्यमंत्री संदर्भ की शिकायतों की संख्या - 24
ऑनलाइन संदर्भ की शिकायतें - 61
उप जिलाधिकारी संदर्भ की शिकायतें - 34
पीजी पोर्टल पर प्राप्त कुल शिकायतें - 5
तहसील दिवस पर मिली कुल शिकायतें - 47
माह नवंबर में कुल प्राप्त शिकायतें - 171