फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विश्वकर्मा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। क्षेत्र के आमघाट गांव में शुक्रवार को प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर भृगु आश्रम के जीर्णोद्धार के लिए जिला विश्वकर्मा समिति की ओर से चल रहे हस्ताक्षर अभियान में समिति के लोग पहुंचे। कई लोगों ने हस्ताक्षर कर विश्वकर्मा मंदिर जीर्णोद्धार के लिए सहमति बनाई। सुभाष शर्मा ने बताया कि प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित जनपद के अधिकारियों को शीघ्र ही ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला विश्वकर्मा समिति जिलाध्यक्ष नंद किशोर शर्मा ने बताया कि अभियान पूरे जनपद में चलाया जाएगा। रामजी शर्मा, हृदयानंद शर्मा, छट्ठू लाल शर्मा, प्रभात शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें