फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ड्यूटी से गायब एसआई लाइन हाजिर, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर मुख्य आरक्षी राजेश राम, शिव प्रवेश पांडेय और आरक्षी पंकज कुमार थाना उभांव को निलंबित कर दिया। वहीं, उप निरीक्षक श्रवण सिंह थाना सिकंदरपुर को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था के लिए सभी थाना क्षेत्रों में अधिकारियों व जवानों की डयूटी लगाई गई है। बृहस्पतिवार की रात एसपी विक्रांत वीर ने वीडियो कॉलिंग के जरिये सभी की ड्यूटी चेक की। इस दौरान सिकंदरपुर थाने के उपनिरीक्षक श्रवण सिंह, उभांव थाने के मुख्य आरक्षी राजेश राम, शिव प्रवेश पांडेय और आरक्षी पंकज कुमार गायब मिले। उसी दिन उभांव थाना क्षेत्र में नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों द्वारा जन सेवा केंद्र संचालक से 1.52 लाख की छिनैती व हल्दी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी का मामला आया। पुलिस अधीक्षक ने थाना उभांव, थाना सिकंदरपुर व थाना सुखपुरा का औचक निरीक्षण भी किया था। ड्यूटी के प्रति लापरवाह पुलिस अधिकारियों व जवानों पर सख्ती कर अन्य को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें