हल्दी क्षेत्र के सोनवानी स्थित खेल मैदान परिसर में आयोजित योगी बाबा कबड्डी प्रतियोगिता के दोनों
हल्दी। सोनवानी स्थित मैदान पर शनिवार को श्री योगी बाबा कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला हुआ। इसमें हेवंतपुर की टीम ने बादिलपुर को 65-22 के बड़े अंतर से हराया। हेवंतपुर के खिलाड़ियों ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते हुए बादिलपुर की टीम पर दबाव बनाए रखा। अंत में हेवंतपुर ने 65 अंक हासिल कर जीत दर्ज की, वहीं बादिलपुर 22 अंकों तक ही सीमित रही। सोनवानी के प्रधान प्रतिनिधि अभिनव मिश्रा उर्फ जय मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं को प्रतिभा निखारने का बेहतर माध्यम बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू यादव ने की और गौतम पासवान उपाध्यक्ष रहे। मंटू सिंह ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई। आयोजकों ने कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन, सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।