पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के एकभिटिया गांव में मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में हरिंदर वर्मा की रिहायशी झोपड़ी जलकर खाक हो गई। इसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान एवं अनाज भी जलकर राख हो गया। झोपड़ी में बांधी गई बकरियां एवं भैंस को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। भारी गर्मी और तेज पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।