फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगरपालिका परिषद बलिया व रसड़ा में दुकानों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। अब सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक दोनों नगर क्षेत्र में दुकानें खुल सकेंगी। जिलाधिकारी एसपी शाही ने रविवार की देर शाम इस आशय का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक दुकान खुल सकेंगी। हालांकि, मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंस का अनुपालन हर हाल में करना होगा। उल्लेखनीय है कि पहले से ही कन्टेनमेंट जोन के बाहर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दुकान खोले जाने की अनुमति थी। इसी को बदल कर अब सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें