फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सात से 12 बजे तक खुलेंगी जरूरी सामानों की दुकाने

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। कोरोना संक्रमण में हो रही वृद्धि को रोकने के लिए उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस चौकी प्रांगण में नगर के व्यापारियों और संभ्रांत जनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी एहतियात बरतने के साथ ही इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शासन की ओर से नए आदेश आने के पूर्व निर्णय लिया गया कि सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक किराना, फल, सब्जी, दूध की दुकानें खुलेंगी। दवा की दुकानें रात आठ बजे तक खुलेंगी। इस दौरान मॉस्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र, चौकी प्रभारी आरके सिंह, व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद मधु, बैजनाथ प्रसाद साहू, प्रशांत कुमार मंटू, तौहीद अनवर लारी, सुनील कुमार टिंकू, विवेक परिहार, धर्मेंद्र सोनी, मोनू मित्तल, अमित जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें