बेल्थरारोड। लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन की ओर से तय रोस्टर के अनुसार जरूरी चीजों की दुकान खुल रही हैं लेकिन अधिकांश दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का अभाव दिख रहा है। वहीं कुछ दुकानदार रोस्टर के विपरीत दुकानें खोल रहे हैं। अधिकांश दुकानदार और ग्राहक मॉस्क नहीं लगा रहे हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। अधिकांश दुकानों के बाहर सुरक्षा घेरा भी नहीं बनाया गया है, जहां एक-एक कर सामाजिक दूरी बनाते हुए ग्राहक सामानों की खरीदारी कर सकें। खरीदारी के समय सोशल डिस्टेंस का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।