फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल हल्दी के पास शनिवार की देर शाम बाइक के धक्के से एक दुकानदार गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भरसौंता (नयी बस्ती) निवासी रमेश कुमार पाल (35) पुत्र कन्हैया पाल शनिवार की देर शाम अपनी फोटो कैलेंडर की दुकान बंद कर पैदल घर जा रहे थे। वह अभी जूनियर हाईस्कूल हल्दी के पास ही पहुंचा था कि पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। सड़क पर उपस्थित लोगों के शोर मचाने पर चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस द्वारा घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मोटरसाइकिल को थाने ले गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल बिहार नंबर की है। आरोपी को जो जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें