फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। सिगरेट का दाम मांगने पर कुछ मनबढ़ युवकों ने दुकानदार सौरभ की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चट्टी की है। सौरभ अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी गांव और आसपास के क्षेत्र के कुछ युवक पहुंचे और सिगरेट ली। दुकानदार का आरोप है कि युवकों ने लात-घूंसों, रॉड से हमला किया। आसपास के लोगों ने सौरभ को सीएचसी बांसडीह पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आठ नामजद आरोपियों अटल बिहारी तिवारी निवासी गोड़धप्पा, मनन सिंह निवासी रामपुर कला, दीपक राम निवासी रामपुर कला, जितेंद्र तिवारी, गोली पटेल, छोटी तिवारी निवासी गोड़धप्पा, निर्मल सिंह तथा मनीष सिंह सागर निवासी खरौनी के अलावा पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें