फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिया व रानीगंज बाजार की दुकानों के खोलने के समय में किया गया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सब्जी व फल विक्रेताओं के अनुरोध पर बैरिया व रानीगंज बाजार स्थित दुकानों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। सब्जी विक्रेताओं ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की थी कि वे सुबह हरी सब्जियों की खरीदारी करते हैं और शाम को बेचते हैं। उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार ने गुरुवार को सब्जी व फल विक्रेताओं की थाने में बैठक बुलाई। हालांकि वह बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण करने चले गए लिहाजा तहसीलदार ने बैठक की। तहसीलदार श्रवण कुमार राठौड़ की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक में शनिवार व रविवार को साप्ताहिक संपूर्ण बंदी रखने व अन्य दिनों सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सभी दुकानें खोलने तथा फल व सब्जी की दुकानें शाम चार से शाम सात बजे खोलना तय हुई। इस मौके पर एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी, जितेन्द्र सराफ, प्रेमचन्द सराफ, प्रेम सोनी, आनन्द वर्मा, झुलन तुरहा, अमर वर्मा, अजीत वर्मा, मुन्ना वर्मा, लालजी तुरहा, प्रेम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें