नरही क्षेत्र के अमाव गांव स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में अपने गीत की शुटिंग करते गायक व अभिन
- फोटो : BALLIA
बलिया। भोजपुरी गायक व अभिनेता गोपाल राय के सावन गीत जय भोला भंडारी की सूटिंग रविवार को सोहांव ब्लॉक अमांव गांव में स्थित ऐतिहासिक बुढ़वा महादेव मंदिर में हुई। गीत के कुछ दृश्यों को गंगा नदी के किनारे भी फिल्माया गया। श्री राय ने बताया कि गीत में भगवान शिव की आराधना की गई है साथ ही गीत सपरिवार देखने एवं सुनने योग्य है। बताया कि क्षेत्र को प्रकृति का आशीर्वाद प्राप्त है, यहां अनेक प्रकार के न सिर्फ गीतों के वीडियो बल्कि फिल्मों की शूटिंग भी की जा सकती है। बताया कि बाबा डमरु वाले व धनि धनि हे महादेव गीत की सूटिंग की गई है। दोनों गीतों के गीतकार परशुराम प्रसाद केशरी, संगीतकार महिपाल भारद्वाज हैं। इस मौके पर वीडियो डायरेक्टर राजेश गुप्ता, ड्रोन कैमरा मैन दीपक सिंह, कोरियोग्राफर हीरो जैक्सन, मेकअप राजेश राठौर आदि रहे।