बलिया। प्राथमिक विद्यालय डुमरी पर तैनात शिक्षामित्र (35) बृजेश सिंह का शनिवार की सुबह निधन हो गया। परिजनों के अनुसार भोर में अचानक तबीयत खराब पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने बताया कि ब्रेन हेमरेज हुआ है। डाक्टर ने रेफर किया तो परिजन उन्हें फातिमा (मऊ) ले गए जहां इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही उन्होंने अंतिम सांस ली। बृजेश के दो पुत्रों नौ वर्षीय तरुण व चार वर्षीय वीकू हैं। बृजेश के पिता, मां, दादी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शिक्षा मित्र के निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, महामंत्री राजन कनौजिया, प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला प्रभारी पंकज सिंह, विनय दूबे, भरत यादव, शशिभान सिंह,शशिकान्त चौबे, अमित मिश्र, सत्येन्द्र मौर्य, ललित मोहन सिंह, दिलीप कुमार, वसीम अहमद, राजेश प्रजापति, अमृत सिंह, राजेश दूबे, विकेश सिंह, सुनील दूबे, विनय सिंह, लालजी वर्मा, डिम्पल सिंह आदि ने शोक जताया।