फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फिर गूंजेगी शहनाई, 14 को होगा सामूहिक विवाह समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में फिर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की शहनाई बजेगी। 14 दिसंबर को स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांसडीह में बने पंडाल में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

तारीख तय होने के बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले ब्लॉकों के लोगों से सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने के लिए आवेदन लिया जा रहा है। अब-तक करीब 150 जोड़े ने सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। आवेदन करने वाले जोड़ा का विभागीय सत्यापन भी कराया जा रहा है। तैयारियों को मूर्त रूप देने के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी बलिया, खंड विकास अधिकारी, बांसडीह एवं खंड विकास अधिकारी, मनियर की ओर से स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह प्रस्तावित है।
14 दिसंबर को होने वाले सामूहिक विवाह के लिए अब तक छह ब्लॉकों से करीब 150 युवक और युवतियों ने आवेदन किया है। इनमें पंदह से 18, रेवती से 25, बांसडीह से 17, मनियर से 31, नगरा से 45 और नवानगर विकास खंड से 14 आवेदन प्राप्त हुए है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन ने प्रत्येक जोड़े के लिए 51 हजार रुपये का बजट दिया जाता है। इसमें से छह हजार रुपये विवाह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। वहीं, 10 हजार रुपये का सामान विवाह में उपहार स्वरूप दिया जाता है। बाकी बचे 35 हजार रुपये वधू के खाते में जमा करा दिए जाते हैं। सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले नव जोड़ों को अपना अधार व पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा आय, जाति प्रमाण पत्र के साथ-बैंक पास भी लाना होगा। ताकि लाभार्थी के खाते में सहायता राशि अंतरित करने में कोई दिक्कत ना हो।
विज्ञापन

बांसडीह पीजी कॉलेज में 14 दिसम्बर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह में डेढ़ बीघा में पंडाल सजेगा। बैंड बाजे के प्रति जोड़ा 10 घराती, 10 बाराती पक्ष के लोगों के जलपान, भोजन व स्वागत की व्यवस्था की तैयारी विभागीय स्तर पर हो रही है। इसके अलावा कार्यक्रम में लोक गायकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी।
14 दिसंबर को होने वाले सामूहिक विवाह में महाराजगंज के लोक गायक इंद्रमणि दूबे का नव जोड़ों की अगवानी में सेहरा गाएंगे। इसके उपरांत गायत्री शक्तिपीठ के अध्यक्ष विजेंद्र दूबे हिंदू धर्म के अनुसार पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराएंगे। वहीं, मुस्लिम जोड़ों को मौलाना हाजी कुरैशी निकाह कबूल करवायेंगे। बौद्ध धर्मावलंबियों के जोड़ों का विवाह रामअवध भंते बौद्ध रीति रिवाज से संपन्न कराएंगे।
14 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह के परिसर में किया गया है। जल्द ही तहसीलों से जांच किए गए आवेदन मंगाकर उन्हें भी शामिल किया जाएगा। - विनोद कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें