फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शहादत दिवस पर याद किए शहीद भगत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत दिवस एवं समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया का जयंती भाकपा (माले), गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंंपनी बाग में बृहस्पतिवार को मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह व डॉ. राममनोहर लोहिया के तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजवादी नेता द्विजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह एवं डॉ. लोहिया को अपना आदर्श मानकर समाजवादी व्यवस्था के लिए संघर्ष करना ही आज की युवा पीढ़ी का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवाना ने कहा कि छात्र-नौजवानों, मजदूर किसानों के दिलों में आज भी 23 वर्ष की आयु वाले भगत सिंह ही जिंदा है। भगत सिंह के विचारधारा पर आधारित देश में समाजवादी गणतंत्र की स्थापना के लिए आज की युवा पीढ़ी को संघर्ष करने की जरूरत है।
विज्ञापन

भगत सिंह की जेल डायरी व उनके विचारों लेखों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। अशोक पांडेय ने कहा कि भगत सिंह की क्रांतिकारी परम्परा और उनके बम के दर्शन तथा उनके लेख मैं नास्तिक क्यों हूँ पर अपना विचार रखा और धार्मिक उन्माद के खिलाफ व्यापक संघर्ष का आह्वान किया। संचालन करते हुए भाकपा माले लक्ष्मण यादव ने कहा कि आज के दौर में इंकलाबी भगत सिंह व डॉ. मनोहर लोहिया के समजावादी विचारधारा पर चलकर ही देश की जनता का भला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें