शहीद अमित तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण करते सशस्त्र सीमा बल के सहायक सेनानायक मुनेश कुमार।
- फोटो : BALLIA
दुबहर । क्षेत्र के राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज में गुरुवार के दिन सशस्त्र सीमा बल के 22 वी वाहिनी महराजगंज के सहायक कमांडेंट मुनेश कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों ने क्षेत्र के किशुनीपुर निवासी शहीद अमित तिवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया । सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं सैनिकों के अलावा क्षेत्र के अनेक लोगों ने शहीद अमित तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान गोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक कमांडेंट मुनेश कुमार ने कहा कि अमित तिवारी ने आसाम के बगाईगांव में नक्सलियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे । उनकी शहादत को याद करने के लिए सशस्त्र सीमा बल के लोग शहीदों के क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर इनकी वीरता का बखान करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं । इसी क्रम में क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ने शहीद अमित तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अमित तिवारी ने अपनी शहादत से इस पूरे इलाके का सम्मान बढ़ाया है उनका शरीर भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी वीरता की गाथा इस इलाके के प्रत्येक नौजवान श्रद्धा पूर्वक गाते रहते हैं । इस मौके पर मुख्य रूप से दुबहर के प्रधान प्रतिनिधि बिट्टू मिश्रा, सुनील पांडे य,सतेन्द्र पान्डेय, प्रभात पांडेय, नमोनारायण तिवारी आदि लोग रहे।