बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा सात में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ घर में घुस कर उसी गांव के युवक छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी नाबालिग छात्रा के पिता ने बुधवार को हल्दी थाने में दुष्कर्म करने की तहरीर दी। इसमें उल्लेख किया है कि हम लोग घर पर नहीं थे, नाबालिग लड़की को घर में अकेला देख गांव का ही एक युवक उसके साथ दुष्कर्म किया।
बेटी के विरोध करने और चिल्लाने पर आस-पास लोग दौड़े तो युवक वहां से भाग गया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि किशोरी ने छेड़खानी की बात स्वीकार की है। इस आधार मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा गया है।