फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: घर में घुसकर सातवीं की छात्रा से छेड़खानी, गांव के युवक पर आरोप, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 08 Oct 2021 04:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा के पिता ने कहा कि हम लोग घर पर नहीं थे। नाबालिग लड़की को घर में अकेला देख गांव का ही एक युवक उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के विरोध करने व चिल्लाने पर आस-पास लोग दौड़े तो वो भाग गया। 
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़खानी - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया  के हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा सात में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ घर में घुस कर उसी गांव के युवक छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी नाबालिग छात्रा  के पिता ने बुधवार को हल्दी थाने में दुष्कर्म करने की तहरीर दी। इसमें उल्लेख किया है कि हम लोग घर पर नहीं थे, नाबालिग लड़की को घर में अकेला देख गांव का ही एक युवक उसके साथ दुष्कर्म किया।

बेटी के विरोध करने और चिल्लाने पर आस-पास लोग दौड़े तो युवक वहां से भाग गया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि किशोरी ने छेड़खानी की बात स्वीकार की है। इस आधार मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें