सुखपुरा। अवैध खनन और ओवरलोडिंग रोकने के लिए रविवार को प्रशासन की टीम ने छापा मारकर नौ ट्रकों पर कार्रवाई की। इसमें दो को सीज भी किया गया। इससे अवैध बालू कारोबारी परेशान दिखे। बहुत दिनों से बैसहा स्थित पेट्रोल पंप पर ओवरलोड ट्रकों की बालू की मंडी लगती थी। इससे सरकार को भारी राजस्व का नूकसान उठाना पड़ता था। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, एआरटीओ, खनन अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में रविवार की सुबह छापा मारा गया। इसमें सात गाड़ियों पर एक-एक लाख का जुर्माना लगा कर छोड़ दिया गया। दो ट्रक बिना नम्बर के थे, उसको सीज कर थाने में लाया गया। अवैध रुप से चल रहे इस कारोबार से पेट्रोल पंप संचालक पर भी अधिकारियों ने कार्रवाई का निर्देश दिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र में इसके अलावा मिट्टी के खनन भी बिना रोक टोक जारी है।