जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा महकमे के आला अफसरों सहित आरोपी शिक्षकों को जांच रिपोर्ट भेजी है। इसमें बताया है कि विभागीय जांच में सात सहायक अध्यापकों की डिग्री फर्जी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, नवानगर के प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर नंबर एक पर सहायक अध्यापक के रूप में तैनात सृष्टि श्रीवास्तव और सीयर के प्राथमिक विद्यालय सोनाडीह नंबर दो पर तैनात सहायक अध्यापक प्रियंका पांडेय का बीटीसी परीक्षा अनुक्रमांक सही नहीं है। मनियर के प्राथमिक विद्यालय बसवरिया पर तैनात शैलेंद्र चौधरी पर दूसरे परीक्षार्थी का अध्यापक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट लगाने का आरोप है। गड़वार के प्राथमिक विद्यालय बिसुकिया पर तैनात सहायक अध्यापक उमा माधवी देवी, बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय के बबुआपुर नंबर एक पर तैनात गौरव श्रीवास्तव, रसड़ा के अखनपुरा पर तैनात अरुण कुमार दूबे, भीखमपुर के प्रसून्न राय का प्रमाणपत्र फर्जी मिला है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। जबकि वित्त लेखाधिकारी को वेतन पर रोक लगाते हुए अब तक लिए गए वेतन की वसूली कराने के लिए कहा है।