फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मारपीट में सात नामजद, आठ अज्ञात पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बढवलिया निवासी विजय चौधरी की ओर से बृहस्पतिवार की रात दी गई मारपीट संबंधित तहरीर पर चितबड़ागांव पुलिस ने शुक्रवार को 7 नामजद और आठ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल अमन यादव का जिला चिकित्सालय बलिया में इलाज चल रहा है। बढवलिया गांव निवासी विजय चौधरी ने तहरीर में बताया कि तीन अगस्त को पेंशन के लिए चितबड़ागांव के स्थानीय शाखा स्टेट बैंक में मेरी मां सुंदरी देवी (80) को लेकर अमन यादव गया था। 32 हजार रुपये निकालकर स्टेट बैंक के मुख्य फाटक से बाहर निकलने के साथ ही पहले से घात लगाए स्थानीय कस्बे से ही 15 की संख्या में युवकों ने मारपीट कर मेरे पुत्र को घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट के कारण वह बेहोश हो गया। उसकी जेब से रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने 7 नामजद व 7-8 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें