फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फर्जी वोटर हिरासत में, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शुरुआती दिनों से ही चर्चा के केंद्र में रहे जिला पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को भी सुर्खियां बटोरता रहा। मतदान शुरु होने के करीब आधे घंटे बाद ही सात फर्जी मतदाताओं के पकड़े जाने की बात सामने आई,जिसमें चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आनंद चौधरी द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद जिलाधिकारी अदिति सिंह ने पुलिस को फर्जी वोटर को पकड़ने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी सात लोगों को हिरासत में लेकर मतदान स्थल से कुछ दूर कलेक्ट्रेट परिसर में ही बैठा दिया। इसी दौरान एक फर्जी मतदाता मौके का फायदा उठाकर पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो आनन-फानन में फर्जी वोटरों को पुलिस ने कोतवाली पहुंचाया। बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में इस बार पहला मौका है, जब वोगस वोटर भी वोट डालने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे, उन्हें इस बात का तनिक भी चिंता नहीं थी कि पकड़े जाने पर क्या होगा। लेकिन प्रशासन की सक्रियता से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें