फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के तत्वावधान में विगत छह से 12 जून तक आयोजित सात दिवसीय प्रिजनर स्मार्ट योग शिविर का समापन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य डॉ. अमीता सिंह, योग शिक्षक संतोष यादव एवं चितरंजन सिंह ने जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को छह जून से प्रतिदिन सुबह सात से नौ बजे तक दो घंटे नि:शुल्क योग प्रशिक्षण, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया एवं ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा था। जिसमें जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के साथ-साथ कारापाल राजेंद्र सिंह एवं उप कारापाल मीना कन्नौजिया व कारागार के कार्मियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता किया। कार्यक्रम के समापन के मौके पर भजन-कीर्तन के साथ गुरूदेव श्री श्री रविशंकर जी महाराज का स्मृति चिह्न बंदियों को दिया गया। इस मौके पर कारापाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बंदियों में सकारात्मक सोच के साथ-साथ एक नई ऊर्जा का भी संचार हुआ है। इस प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन निरंतर किया जाना चाहिए। जिससे कारागार में निरुद्ध बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें