बलिया। गन व्यापारी नंदलाल आत्महत्या मामले के 11 आरोपियों पर गैंगस्टर लगने की सूचना पर जमानत पर छुटे सातों आरोपी भूमिगत हो गए हैं। कोतवाली में गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तार के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उनका कही पता नहीं चल रहा है।
मोबाइल नंबर तक सभी के बंद है। कल तक साथ में धूमने वाले गुर्गों को भी पुलिस तलाश कर रही है। मामले की विवेचना गड़वार थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के जिम्मे है। सभी आरोपियों की गिर्तारी के लिए तेज तर्रार इंस्पेक्टर व एसओजी सहित तीन टीमें लगी है। जो उनके ठिकाने पर छापेमारी कर तलाश कर रही हैं।
नंदलाल आत्महत्या मामले में जेल में बंद 12 आरोपियों में देव नारायण सिंह पूना, अजय सिंघाल, आलोक सिंह, हनुमान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सहजानन्द सिंह, अनिल चौबे, राहुल चौबे, अखिलेश प्रताप सिंह, सुनील मिश्रा व राजू मिश्रा को जिला जज ने सशर्त जमानत पर रिहा किया था। इसको लेकर तमाम आरोप प्रत्यारोप लग रहे थे।