फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष का स्वजातीय बंधुओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा युवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता के बेल्थरारोड पहुंचने पर नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व ने स्वजातीय बंधुओं ने फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन गुप्त ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। अपने स्वागत से अभिभूत अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए स्वजातीय बंधुओं को संगठन में अधिक से अधिक युवा वर्ग को जोड़ने का आवाहन किया। साथ ही कहा कि संगठन की मजबूती के साथ आर्थिक व सामाजिक रूप से उत्थान के लिए युवाओं को राजनीति में अधिक से अधिक भागीदारी होनी चाहिए। इसके लिए प्रत्येक ब्लाक, जिला स्तर पर समाज के विस्तार के लिए बैठक कर स्वजातीय लोगों को जानकारी दी जाय। समाज के गरीब लोगों की मदद किया जाय, जिससे उसका हर तरह से विकास हो सके। नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए स्वजातीय बन्धुओ को पूरे मनोयोग से लगना पड़ेगा, तभी समाज का आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक उत्थान होगा। इस मौके पर वेदप्रकाश आर्य, नवल मद्धेशिया, आदेश गुप्त, मृत्युन्जय गुप्त, नीलेश दीपू, चन्दन, सत्यम मद्धेशिया, अभिषेक आदि स्वजातीय बन्धु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें