बलिया। ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा की तरफ से रविवार को बापू भवन टाउन हाल में स्वाजातीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्याहुत जायसवाल, कलवार समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्याहुत कलवार, जायसवाल समाज के आराध्य देव भगवान बलभद्र की तस्वीर पर अतिथियों ने पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
बतौर मुख्य अतिथि पड़रौना के विधायक मनीष जायसवाल ने ब्याहुत जायसवाल एवं कलवार समाज के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में ब्याहुत जायसवाल कलवार समाज के उत्थान में बिना उनकी भागीदारी सम्भव नहीं है। कहा कि हमारे समाज को सामाजिक परिवेश में आगे बढ़ने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। वहीं मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में हमारे युवाओं के साथ महिलाओं को भी आगे आना होगा। कहा कि ब्याहुत जायसवाल कलवार बिरादरी के कमजोर लोगों की हर संभव सहायता करने के साथ ही उन्हें हमेशा सम्मान देने का काम किया जाना चाहिए।
इसके लिए हमारी ओर से जो भी बन पड़ेगा करने से पीछे नहीं हटूंगा। बलभद्र पूजन पर समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं बलभद्र वन्दना नमीता राजे, नीलम गुप्ता, अजय आदर्श, अनिता गुप्ता, नेहा गुप्ता ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वाराणसी के व्यापारी नेता प्रदीप जायसवाल, गोविन्द जी, राजकिशोर गुप्ता, विनोद जी प्रसाद, रोशन जायसवाल, अरविंद गांधी, भूपेंद्र, संजीव कुमार डम्पू, अजय, मोहनजी सुनीता गुप्ता, मीरा प्रसाद, कुसुम रानी, सावन कुमारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता महेश प्रसाद तथा जय प्रकाश बबलू और आभार सुनील कुमार गुप्ता ने व्यक्त किया।