फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राजकीय गोदामों तक पहुंचा बीज, किसानों को 50 फीसदी मिलेगी सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। किसानों को धान के बीज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। राजकीय गोदामों में सरकार की तरफ से बीज उपलब्ध करा दिया गया है। धान का बीज खरीदने पर किसानों को तुरंत सब्सिडी का लाभ मिलेगा। बीज का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा। जिले में 6 प्रजाति के धान का बीज आया है। बीज गोदाम से किसानों को हर सीजन में विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। पहले बीज खरीदने पर किसानों को पूरा मूल्य जमा करना पड़ता था, बाद में सब्सिडी का पैसा उनके खाते में भेजा जाता था। इससे किसानों को सब्सिडी के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था। अब सरकार ने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया है। बीज खरीदने पर किसानों को तुरंत सब्सिडी एट सोर्स का लाभ मिलेगा। किसानों को बीज के निर्धारित मूल्य का आधा मूल्य ही देना होगा। बीज खरीदते समय आधार कार्ड लाना होगा। बीज खरीदने के लिए किसान का उत्तर प्रदेश किसान पारदर्शी पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर तक खेती के लिए बीज उपलब्ध होगा। राजकीय गोदामों से आधारीय व प्रमाणित बीज मिलेंगे। खरीफ सीजन में मोटा धान प्रति कुंतल 4813, महीन 4631, बासमती 6350 व प्रमाणित बीज मोटा 4480, महीन 4509 व बासमती 6138 रुपये प्रतिक्विंटल उपलब्ध होगा। इसमें सरकार की तरफ से 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने कहा जिले में खरीफ के लिए धान का बीज गोदामों में उपलब्ध हो गया है। सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जा रही है। राजकीय गोदामों में दोनों तरफ की बीज है। किसान खेत के हिसाब से खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें