फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सचिव निलंबित, प्रधान को नोटिस की प्रक्रिया शुरु, अन्य पर कार्रवाई तय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने दो दिनों पहले बछईपुर स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। मौके पर आठ मवेशी गायब थे। इस मामले में डीएम ने संबंधित प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। डीपीआरओ ने सचिव को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा प्रधान को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अन्य कई पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को वृहद गो-आश्रय स्थल बछईपुर का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने पाया था कि गो-आश्रय स्थल पर गोवंश की संख्या के अनुरूप आठ पशु मौके पर मौजूद नहीं है। पूछे जाने पर पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया था कि यहां पर 201 पशु हैं। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए 15 दिन के अंदर आठ पशुओं की मौत कैसे हुई को लेकर कारण बताने को कहा। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ चार्जशीट जारी करने व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। शनिवार व रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को डीएम की निरीक्षण रिपोर्ट पर पंचायती राज विभाग ने कार्रवाई शुुरू कर दी। बछईपुर गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी लालचंद को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया। इसके अलावा प्रधान मन्नू खरवार के खिलाफ नोटिस देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। डीपीआरओ ने बताया कि प्रधान का स्पष्टीकरण मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
उधर, डीएम के निरीक्षण रिपोर्ट को लेकर अन्य विभागों में खलबली मची है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले में पशुपालन विभाग व संबंधित ब्लॉक के कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निरीक्षण में खामियां मिलने पर बछईपुर गांव के सचिव को निलंबित कर दिया गया है। प्रधान को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।- यतेंद्र सिंह, डीपीआरओ, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें