फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एसडीएम रसड़ा ने सफेद बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिही चट्टी के पास से सफेद बालू से लदी ट्रैक्टर मंगलवार की देर रात एसडीएम रसड़ा ने पकड़ लिया और चितबड़ागांव पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम को जानकारी मिली थी कि चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नसीरपुर कला स्थित टोंस नदी के किनारे अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। टोंस नदी पर स्थित मटिही चट्टी पर पुल के सहारे क्षेत्रों में सफेद बालू की सप्लाई हो रही है। एसडीएम रसड़ा जैसे ही मटिही चट्टी पर पहुंचे कि सफेद बालू से लदा एक ट्रैक्टर बालू लेकर पुल पार कर रहा था जिसको पकड़ कर चितबड़ागांव थाने के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ट्रैक्टर को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें