फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने डाकबंगला का किया निरीक्षण

विज्ञापन
बैरिया डाक बंगला का औचक निरीक्षण के दौरान प्रवेश रजिस्टर जांच करते उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार मंगलवार को कस्बा स्थित डांक बंगला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षों के रखरखाव को देखा। किचन नहीं होने पर चौकीदार नन्हे राम से पूछा कि किसी अधिकारियों के आने पर खाने आदि की व्यवस्था कैसे होती है। चौकीदार को हिदायत दिया डांक बंगला में कोई भी ठहरने वाले व्यक्ति आते हैं उनका इंट्री रजिस्टर पर नाम, पता व आधार नंबर, पद के साथ ही विभाग का नाम अंकित होना चाहिए। आम लोगों द्वारा कमरें बुक होता है या नहीं पूछने पर चौकीदार ने कहा कि यहां से बुक नहीं होता है सीधे जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत कार्यालय से लोग बुक कराते हैं, वहीं बुक कराने का चार्ज जमा करते हैं। विभाग से लिखित आदेश मिलने पर बुक कराए हुए व्यक्ति को कमरा उपलब्ध करा दिया जाता है। इंट्री रजिस्टर चेक करते हुए उपजिलाधिकारी ने चौकीदार को जरूरी दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें