रामगढ़। एसडीएम बैरिया सुरेश कुमार पाल गंगा नदी के उस पार पहुंचे जहां पर गंगा नदी की धारा को मोड़ने के लिए ड्रेजिंग का का काम हो रहा है। एसडीएम ने तहसील के टीम के साथ क्षेत्र का सीमांकन किया और क्षेत्रीय लेखपाल से जानकारी ली कि किन-किन काश्तकारों की जमीन का कितना कितना भाग नदी की धारा को मोड़ने में जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के कास्तकार भी रहे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सीमा का चिह्नांकन किया गया ताकि अगर किसी भी काश्तकार की जमीन नदी की धारा मोड़ने में पड़ रही हो तो उस किसान को शासन की मंशा के अनुरूप सहायता राशि उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर लेखपाल त्रिलोकी सिंह, पंकज तिवारी ,नीलू तिवारी, रोहित तिवारी आदि रहे। इसके बाद उपजिलाधिकारी व बाढ़ विभाग के नोडल अफसर ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां पर ड्रेजिंग का कार्य बंद पड़ा हुआ है।
-