फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने जा रहे छात्रों से धक्का-मुक्की

विज्ञापन
सोनम वांगचुक के समर्थन में दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नगर टीडी कालेज चौरा
विज्ञापन
बलिया। सोनम वांगचुक के समर्थन में नगर के टीडी कॉलेज चौराहा पर छात्र नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करने की सूचना पर पुलिस ने छात्र नेताओं से पुतला छीनने को जमकर छीना-झपटी हुई। इस दौरान पुतला के लिए छात्र नेताओं ने पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए जमकर नारेबाजी किया। अंततः पुलिस छात्र नेताओं से पुतला छीनने में सफल हो गई।सोनम वांगचुक के आंदोलन का हिस्सा बने छात्रों पर हुई पुलिसिया बर्बरता और लाठीचार्ज के विरोध में छात्र नेता प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आक्रोशित छात्रों ने टीडी कॉलेज चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने वाले थे। जैसे ही आक्रोशित छात्र पुतला लेकर आगे बढ़े, पहले से मुस्तैद कोतवाली पुलिस ने उन्हें घेर लिया और पुतला छीनने की कोशिश करने लगी। एक तरफ पुलिस पुतले को खींचती नजर आई, तो दूसरी तरफ छात्र उसे बचाने के लिए भिड़ गए। इस छीनाझपटी में छात्र नेता प्रवीण सिंह, अनुराग पटेल, आशीष यादव, दिग्विजय पासवान, मदनी मोरिश को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। करीब चार घंटा बाद पुलिस ने निजी मुचलके पर छात्रनेताओं को रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें