फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दाह संस्कार से लौट रहे लोगों की स्कार्पियो पेड़ से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। शव के दाह संस्कार के बाद लौट रहे लोगों की स्कार्पियो बैरिया लालगंज रोड पर सुदर्शन सिंह इंटर काॅलेज बहुआरा के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर सहित पांच युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी केशव यादव की पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए शिवपुर घाट पर बुधवार की देर शाम लोग गए थे। दाह संस्कार के बाद रात हो गई। लौटते समय सुदर्शन सिंह इंटर काॅलेज बहुआरा के पास स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। ड्राइवर भोला यादव (26), सतीराम (27), रोहित (16), उपेंद्र ठाकुर (20) जख्मी हो गए। सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी सोनबरसा भेजा गया। सोनबरसा ग्राम पंचायत के भगवानपुर निवासी प्रधान प्रतिनिधि अरुण यादव ने बताया सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें