घोघा। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा दादर अब्दुल्लापुर में सावित्री देवी 70 चंद्र ग्रहण के दिन स्नान कर अलाव ताप रही थी, इसी बीच अचानक उनकी साड़ी में आग लग गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। परिवार के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बुधवार को उपचार के दौरान सावित्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।