फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आठवीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में उतार चढ़ाव के बीच बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के आठवीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद कर दिया है। यह निर्णय डीएम की संस्तुति के बाद लिया गया है। ठंड बढ़ने से लोग परेशान हैं। हालांकि मंगलवार को सुबह का कोहरा जल्दी छंटने व धूप से होने से राहत मिली। उधर, ग्रामीण इलाकों में सरकारी कंबल व अलाव नहीं पहुंच सका है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा रहा।
विज्ञापन

मौसम लगातार बदल रहा है। सोमवार की सुबह घना कोहरा रहा जिसके चलते वाहन चालक परेशान रहे। इस बीच आठवीं तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। कोहरे के कारण लाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे। इस बीच ठंड से लोग परेशान दिखे। पड़ रही ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर कर सुबह में घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।
उधर, अभी तक ग्रामीण इलाकों में न तो सरकारी कंबल का वितरण हो रहा है और न ही कहीं अलाव ही जलाए जा रहे हैं। जबकि प्रत्येक तहसील को इसके कंबल के साथ ही अलाव के लिए धनराशि भी उपलब्ध कराई गई है। बतौर उदाहरण सोहांव ब्लॉक के कोटवां नारायनपुर, उजियार, भरौली, सोहांव समेत अन्य गांवों में अभी तक सरकारी चिराग नहीं दिखी है।
विज्ञापन

इस बाबत उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि सभी लेखपालों को कंबल वितरण व अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें